अम्बेडकर को याद किया महावीर स्वामी को कैसे भूल गए ? GuruMaa DhyanMurti Ji
लोगों के कल्याण के लिए,आत्मिक सुख प्राप्ति के तरीके बताने के लिए समय-समय पर तीर्थंकरों ने धरती पर अवतार लिया हैं महावीर स्वामी को जैन धर्म में भगवान माना जाता है. हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है। इसी के साथ आज बैसाखी भी है जिसे किसान भाई धरती माँ ने उन्हें अन्नदाता बनाया इस रूप में इसे मानतें हैं। इसके अलावा जिस गुरु परंपरा ने अखंड भारत में लुटेरों के भेष में घुस चुके अत्याचारी मुगलों से लोहा लेते लेते अनंत दुख सहे, बलिदान दिया परंतु सनातन धर्म नहीं छोड़ा ऐसी गुरुओं की परंपरा को अखंड भारत के निर्माण में सहायक बनाने के लिए अंतिम गुरु श्री गोबिंद सिंह ने इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। क्या है बैसाखी का महत्व? आपको बता दे बैसाखी का नाम विशाखा नक्षत्र से लिया गया है। इस समय आकाश में विशाखा नक्षत्र होता है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और गुरुद्वारे में अरदास के लिए जाते हैं। बैसाखी के मौके पर सूर्य 12 राशि में प्रथम राशि मेष पर जाते हैं इसी वजह से इसे मेष की संक्रांति भी कहते हैं। इस बार 14 अप्रैल को रात 8 बजक...