Posts

Showing posts from May, 2022

क्या हैं काल सर्प दोष, कुंडली में कैसे होता है इसका निर्माण ? GuruMaa DhyanMurti Ji

Image
जन्म कुंडली में कालसर्प योग का निर्माण तब होता है जब लग्न कुंडली में 12 खानों में राहु और केतु के मध्य में सारे ग्रह एक ओर आ जाते हैं जबकि दूसरी ओर सभी भाव खाली होते हैं। कुंडली में राहु और केतु को एक तरह से नॉर्थ पोल और साउथ पोल कहा जाता है। ये एक-दूसरे से हमेशा 180 अंश दूर रहते हैं। इन दोनों ग्रहों के बीच छह भावों का अंतर होता है और इन्हीं छह भावों में एक ओर सभी ग्रह होते हैं तो कालसर्प दोष का निर्माण होता है। समाज में इस कालसर्प दोष के बारे में बहुत सी भ्रांतियां फैली हुई है।  इन भ्रान्तियों में माना जाता है कि कालसर्प दोष में जन्म लेने वाला बालक जीवनभर परेशान रहता है। उसका जीवन संघर्षमय हो जाता है। उसके जीवन में महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे नहीं होते हैं। जीवन में निराशा का भाव रहता है और बार-बार हानि और धोखा उठाना पड़ता है। इसी प्रकार कई नकारात्मक धारणा इन लोगों के मन में फैलाई गई है जबकि यह पूरी तरह से सत्य नहीं है। कालसर्प दोष सदैव हानिकारक नहीं होता है। राहु और केतु सदैव वक्री गति से चलते हैं। राहु को काल सर्प का मुख कहा गया है और केतु को काल सर्प की पूंछ। जब राहु की ओर से ...

गुरू मां से जाने झूठ पकड़ने का सबसे आसान तरीका

Image
झूठ संसार में एक बिमारी तरह है जिससे बचना तो हम सब चाहते है पर हर रोज उसका शिकार हो जाते हैं और शिकार हो होकर हम उसके पीड़ित हो गए है दूसरे का झूठ जानने के लिए सबसे पहले हमें खुद को तराशने की जरूरत है फिर भी आप जानना चाहते है कि सामने वाला  वाला व्यक्ति आपसे झूठ तो नहीं बोल रहा तो कुछ मानदंड के आधार पर आप उसे पकड़ सकते है। झूठ बोलने वाले को पहचानने के लिए आपको करना ये है कि उसकी आंखो पर विशेष ध्यान दें बातचीत के दौरान अगर उसकी आखें दाहिनी तरफ मुड़ रही हैं, वो लगतार नजर नहीं मिला पा रहा है तो तुरन्त समझ जाइये कि वो आपसे झूठ बोल रहा है क्योंकि सच बोलने के लिए सोचना नहीं पड़ता है झूठ बोलने के लिए दिमाग लगाना पड़ता है बोलने से ज्यादा उसे छुपाने के लिए जुगाड़ खोजना पड़ता है यही वजह है कि एक झूठ छिपाने के लिए हजारों नया झूठ गढ़ना पड़ता है। यदि बातचीत करने वाला आपके सामने बैठा है तो उसके पैरों के पोस्चर पर ध्यान रखना है यदि वो पैरों को हिला रहा है तो ये भी झूठ बोलने का ही संकेत है। इसके अलावा पैरों को फोल्ड करके बैठा है तथा कुछ घबराया,डरा हुआ और जल्दी से बातचीत खत्म करने के लिए उत्सुक है त...